होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राघव की इस अदा पर पिघल गई थी परिणीति, बताया- हर हसबैंड में कौनसी क्वालिटी जरूर होनी चाहिए?

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि दोनों अगले महीने शादी करने जा रहे हैं।
05:15 PM Aug 26, 2023 IST | BHUP SINGH

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) फिलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। परी ने आप नेता राघव चड्‌ढा से अचानक सगाई कर दिया अपने फैंस को चौंका दिया था। उनकी सगाई की तस्वीरें अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे। अब फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच खबरें आ रही है कि परिणीति और राघव चड्‌ढा अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हमेशा राघव को छुप-छुप कर प्यार करने वाली परिणीति ने पहली बार अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी और राघव की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे और कहां से शुरू हुई।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं भी करूंगी’…धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर बोली हेमा मालिनी, 74 की उम्र में बताई अधूरी इच्छा!

माता-पिता से प्रेरित है परिणीति और राघव की लव स्टोरी

परिणीति ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने राघव चड्‌ढा से अपने रिलेशनिशप को लेकर खुलकर बात की। परी ने बताया कि उनकी और राघव की लव स्टोरी उनके माता-पिता पवन चोपड़ा और माता रीना चोपड़ा से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि मेरे अंदर प्यार की फीलिंग मेरे माता-पिता की वजह से आई है।

प्यार का असली मतलब होता है रिश्ते में वफादारी का होना, बुरे वक्त में भी एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा होना और सबसे जरूरी बात रिश्ते में होते हुए भी अपने आपको पूरी आजादी देना। मेरे लिए सच्चे इमोशन काफी मायने रखते हैं और कुछ नहीं। मैंने हमेशा से ही एक ऐसे इंसान के साथ रहना चाहती थी जो मेरे साथ सच्चा और पूरा ईमानदार हो।

यह खबर भी पढ़ें:-Neeru Bajwa: ‘सोलह बरस की’ होकर बॉलीवुड में ली एंट्री, बिग बॉस के घर में तोड़ा 8 साल पुराना रिश्ता

'चमकीला' के सेट पर हुआ प्यार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा की लव स्टोरी एक फिल्म की कहानी की तरह ही है। परिणीति चोपड़ा पंजाब में अपनी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान राघव चड्ढा उनसे मिलने पहुंचे थे। बस इसी मुलाकात में दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। यही से दोनों के दिलों में प्यार पनपा और आज वो बड़ा होकर शादी का रूप लेने के लिए तैयार है। इस बीच कई बार दोनों को साथ देखा जा चुका है। उनके रिलेशनिशप की खबरें भी खूब सामने आई थीं।

हालांकि, दोनों ने गुपचुप सगाई कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि दोनों 25 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक शादी की ऑफिशियल डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Next Article