For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'पठान' की सफलता के बाद अब Deepika Padukone के जीवन में आई ये बड़ी खुशी, सोशल मीडिया पर दी फैंस को जानकारी

05:26 PM Mar 01, 2023 IST | Prasidhi
 पठान  की सफलता के बाद अब deepika padukone के जीवन में आई ये बड़ी खुशी  सोशल मीडिया पर दी फैंस को जानकारी

इस साल फिल्म ‘पठान’ ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया। हाल ये है कि, हर तरफ अब केवल किंग खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के ही चर्चे हैं। लगातार रिकॉर्ड तोड़ने की खबरों के बाद अब एक खबर और सामने आ रही है। ये खबर है दीपिका पादुकोण से जुड़ी हुई, इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।

Advertisement

वायरल हुआ दीपिका का वीडियो

हाल ही में दीपिका(Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जो वीडियो शेयर किया है वो कतर एयरवेज की फ्लाइट के अंदर का है। इस वीडियो में दीपिका फ्लाइट के अंदर सुकून से बैठी हुई नजर आ रही हैं और काफी कंफर्टेबल फील कर रही हैं। इस वीडियो में दीपिका कतर एयरवेज को प्रमोट करती नजर आईं।

दीपिका(Deepika Padukone)बनी कतर एयरवेज की ब्रांड एंबेसडर

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शएयर किया है। जिसके कैप्शन में वो लिखती हैं कि, ‘आप सभी को ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं कतर एयरवेज की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बन गई हूं। क्योंकि इससे बेहतर और कुछ नहीं।’

सितारों ने दी बधाई

दीपिका के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। सोफी चौधरी ने इस वीडियो पर हॉर्ट वाला आइकन शेयर किया। वहीं फैंस भी लगातार एक्ट्रेस को इस अचीवमेंट के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, ‘पठान’ फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में उनके साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका जल्द ही फिल्म हैं ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘फाइटर’ में नजर आएंगी।

.