होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ravi Bishnoi के बाद इस खिलाड़ी ने भी छोड़ी राजस्थान की क्रिकेट टीम, अब हरियाणा के लिए खेलते आएंगे नजर

05:52 PM Jul 06, 2023 IST | Mukesh Kumar

राजस्थान क्रिकेट टीम को एक महीने के अंतराल में दूसरा बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) के बाद अशोक मेनारिया (Ashok Menaria) ने राजस्थान की टीम का साथ छोड़ दिया है। अभी तक वो राजस्थान के लिए खेलते आए है, लेकिन अब वो हरियाणा की टीम के साथ खेलते हुए दिखाई आयेंगे। बता दें कि अशोक मेनारिया उदयपुर के रहने वाले हैं। हालांकि अशोक मेनारिया ने राजस्थान की टीम का साथ छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। हालांकि इसके बारे में कोई भी कारण नहीं बताया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:- इश्क के मैदान पर भी सबसे जुदा रहे अजीत आगरकर, मुस्लिम दोस्त की बहन के सामने हो गए थे क्लीन बोल्ड

रवि बिश्नोई टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज है, उन्होंने हाल ही में कुछ दिनों पहले राजस्थान क्रिकेट टीम को गुड बाय कहते हुए गुजरात की टीम का दामन थाम लिया है। वहीं राजस्थान टीम के रणजी के कप्तान अशोक मेनारिया ने भी टीम का साथ छोड़ दिया है, उनके टीम को छोड़ने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, अशोक मेनारिया उदयपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से राजस्थान की टीम से जुड़े हुए हैं। मेनारिया राजस्थान रॉयल से आईपीएल भी खेल चुके हैं, सिर्फ इतना ही नहीं वो अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की 15 सदस्यीय के कप्तानी भी कर चुके है।

अब हरियाणा की टीम से खेलेंगे अशोक मेनारिया
अशोक मेनारिया ने अपने आईपीएल करियर में कुल 29 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 40 की स्ट्राइक रन रेट से 401 रन बनाए है। हालांकि आईपीएल में उनका करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, इसके अलावा उन्होंने ए श्रेणी के कुल 88 मैच खेले है, सिर्फ इतना ही नहीं वो 2 बार राजस्थान को रणजी जीता चुका है, अशोक मेनारिया ने बाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमी गति के तेज गेंदबाज हैं। मेनारिया ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा है कि पिछले साल रणजी टूर्नामेंट होने के बाद हरियाणा क्रिकेटिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार में मेरी बातचीत हुई थी, उन्होंने मुझे हरियाणा टीम में अपने के लिए आमंत्रित किया था।

Next Article