होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जालोर, पाली के बाद वसुंधरा राजे पहुंची धौलपुर, पूनिया समर्थक नहीं आए नजर

10:49 PM Oct 01, 2022 IST | Jyoti sharma

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज जालोर,पाली के बाद देर शाम धौलपुर पहुंची। उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लेकिन यहां भी भाजपा की गुटबाजी नजर आ ही गई। वसुंधरा के स्वागत में उनके समर्थक तो थे लेकिन सतीश पूनिया के समर्थक नहीं दिखाई दिए।

वसुंधरा यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हैं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वसुंधरा सीधे पुलिस लाइन गईं। यहां पर एसपी धर्मेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी बातचीत की।

इससे पहले वसुंधरा ने पाली और जालोर में चातुर्मास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। वहीं जालो में उन्होंने प्रसिद्ध सुंधा माता के दर्शन किए। यहां पर भी वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझ पर तो कई बार विपक्षी भी यही आरोप लगाते हैं कि मैं भगवान भरोसे चलती हूं। मैं भी सहर्ष इसे स्वीकार करती हूं कि हां मैं जो भी हूं भगवान भरोसे ही हूं। क्योंकि भगवान में श्रद्धा के बिना साफ सुथरी राजनीति नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें- मंत्री मुरारी मीणा बोले- कोई सियासी तूफान नहीं, 2023 में रिपीट होगी कांग्रेस सरकार

Next Article