For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आखिर अपनी डिलेवरी वीडियो शेयर करने पर क्यों ट्रोल हुई Malvika Sitlani, जाने क्या होती है वॉटर बर्थ डिलेवरी

12:18 PM Jul 15, 2023 IST | Prasidhi
आखिर अपनी डिलेवरी वीडियो शेयर करने पर क्यों ट्रोल हुई malvika sitlani  जाने क्या होती है वॉटर बर्थ डिलेवरी

Malvika Sitlani एक जानी मानी ब्यूटी इन्फ्लुएंसर हैं। इनके सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके काफी सब्सक्राइबर हैं। Malvika Sitlani ने हाल ही में 10 मई को एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही मालविका काफई ट्रोल हो रही हैं। वो इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने डिलेवरी की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देख काफी न खुश नज़र आए। Malvika Sitlani ने अपनी बेटी को बेहद खास अंदाज में जन्म दिया है इस बर्थ के लिए उन्होंने वॉटर बर्थ प्रक्रिया का उपयोग किया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर किया वॉटर बर्थ वीडियो

हाल ही में Malvika Sitlani ने अपने चैनल पर 13 जुलाई को एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो की शुरुआत में यूट्यूबर वॉटर बर्थ की तैयारी करते हुए नज़र आ रही हैं। वहीं वीडियो में मालविका काफी लेबर पेन में नज़र आ रही हैं। लेकिन लोगों को ये बात जरा पसंद नहीं आई। चलिए जानके हैं कि, वॉटर बर्थ क्या होता है।

क्या होती है वॉटर वर्थ डिलेवरी

वॉटर बर्थ डिलेवरी में गुनगुने पानी का एक पूल तैयार किया जाता है। पूल के तापमान को सामान्य रखने के लिए और महिला या बच्चे को कोई नुक्सान न हो इसके लिए कई मशीन्स भी लगाई जाती हैं। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के 3 से 4 घंटे पहले इस पानी में बिठाया जाता है। इस वॉटर बर्थ का फायदा ये होता है कि, प्रसव के दौरान महिला को दर्द कम महसूस होता है। वहीं डिलेवरी के दौरान इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं गर्म पानी के चलते मासपेशियां काफी नर्म हो जाती हैं जिसके चलते डिलेवरी में आसानी होती है।

ये है Malvika Sitlani की बेटी का नाम

मालविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी का फेस रिवील करते हुए उसकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मालविका की बेबी गर्ल अपने छोटे से बेड पर सोती हुई दिखाई दे रही हैं। मालविका ने बेबी को व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ मैचिंग जुराबे, ग्लव्ज और सिर पर एक व्हाइट बैंड भी लगाया हुआ है। इस आउटफिट में उनकी बेटी एकदम नन्ही परी लग रही है। मालविका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में बेबी के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने लिखा - ''अबीगैल, वो दुनिया में आई..अपनी आंखें खोली और रोना शुरू कर दिया. फिर उसे मेरे सीने पर रखा गया.. तब मैंने उसे देखा और बोला 'अबीगैल'…।'' इसका मतलब ये है कि, मालविका ने अपनी बेटी का नाम अबीगैल रखा है।

.