होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

18,000 की छटनी के बाद अब Amazon कर्मचारियों की सैलरी में करेगा 50% की कटौती

Amazon के शेयरों में गिरावट के बाद कर्मचारियों की सैलरी में 50% की कटौती होगी। इससे पहले कंपनी 18,000 कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला ले चुकी है।
12:23 PM Feb 23, 2023 IST | BHUP SINGH

Amazon के शेयर की रेट गिरने के बाद कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अमेजन के कुछ कर्मचारियों की सैलरी में 50 प्रतिशत की कटौती हो सकती है। अमेजन ने यह फैसला कंपनी के शेयरों में गिरावट के बाद लिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन के उच्च पदों पर काम करने वाले अपने कर्मचारियों की प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट (RSU) जारी किया है। RSU के माध्यम से कर्मचारियों को काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जब कर्मचारी और विभाग अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो कंपनी के शेयरों में वृद्धि होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-LIC Bima Ratna: इस पॉलिसी में करें 5 लाख का इंवेस्ट मिलेंगे 50,000,00 रुपए, जानें पूरी डिटेल

Amazon के प्रबंधकों को दिया गया निर्देश

-ब्लूमबर्ग के अनुसार, सैलरी की कमी को दूर करने के लिए अमेजन ने मानव संसाधन विभाग ने प्रबंधकों को एक दस्तावेज भेजा है, जिससे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वह कंपनी के स्टॉक में कैसे सुधार ला सकते हैं।
-प्रबंधकों को यह निर्देश दिया गया है कि कंपनी के स्टॉक की कीमतों में सुधार होने तक मौजूदा कर्मचारियों को रखा जाए।
-कई कारणों से 2022 में अमेजन के शेयरों में लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
-2017 से 2022 के बीच अमेजन के शेयरों में सालाना लगभग 30% की औसत वृद्धि हुई थी।
Amazon के CEO Andy Jassy के मुताबिक, कंपनी पहले 18,000 कर्मचारियों का निकालने का फैसला कर चुकी है।

Next Article