For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बंदूक से निकली गोली को जवान ने दांतों से रोकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

04:53 PM Apr 13, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बंदूक से निकली गोली को जवान ने दांतों से रोकी  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि हीरो को बंदूक की कई गोलियां लग जाती है। जिसके बाद भी हीरो जिंदा बच जाता है। लेकिन, क्या हकीकत में ऐसा हो सकता है। किसी व्यक्ति के मुंह में कई गोलियां लग जाए और वह जिंदा बच जाए। आप कहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, दक्षिण अफ्रीका में एक पुरुष ने यही अजीबो-गरीब कारनामा कर दिखाया है। सोशल मीडिया पर यूं तो कई तरह के हैरतअंगेज कंटेंट से भरे वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख यूजर्स भी हैरान रह जाते है। हाल ही में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कुछ ऐसा कर रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स बंदूक से निकली गोली को मुंह से पकड़ते नजर आ रहा है। जिसे देख यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

Advertisement

बता दें कि बंदूक से निकली गोली की रफ्तार काफी तेजी होती है। जो इंसानी शरीर को भेदने की क्षमता रखती है। गोली लगने के ज्यादातर मामलों में इंसानों की मौत तक हो जाती है। गोली से खुद को बचाने के लिए दुनियाभर के देशों में सेना से लेकर पुलिस वालों को बुलेट प्रूफ जैकेट भी दी जाती है। वहीं इन दिनों एक जवान गोली को अपने मुंह से रोककर सभी के होश उड़ाते नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ट्विटर पर @ATweetIsCrazy नाम की प्रोफाइल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में दिख रहे शख्स को सेना के कपड़े पहने देखा जा रहा है, जो हाथ में रायफल लिए खड़ा है। इसके बाद यह शख्स रायफल के बैरल को मुंह के पास लाकर उससे फायर कर देता है। जिसके तुरंत बाद ही वह अपने मुंह से रायफल से निकली गोली को पकड़ लेता है। जिसे देख यूजर्स उस शख्स के इस कारनामे को देखते ही रह गए हैं।

इसके बाद वह जवान एक दूसरी रायफल और पिस्तौल से फायर करता है, लेकिन हर बार वह अपने मुंह से गोली को पकड़ता लेता है। वीडियो देख यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। फिलहाल, वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। खबर लिखे जाने तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 43 यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

.