For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ADR Report : देश के 30 में 29 मुख्यमंत्री हैं करोड़पति, ममता बनर्जी सबसे गरीब CM, सबसे अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी  

06:06 PM Apr 12, 2023 IST | Jyoti sharma
adr report   देश के 30 में 29 मुख्यमंत्री हैं करोड़पति  ममता बनर्जी सबसे गरीब cm  सबसे अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी  

आज एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एनी एडीआर (ADR Report) की रिपोर्ट पेश हुई है। जिसमें देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति दिखाए गए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं। जबकि सबसे गरीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया गया है। यह रिपोर्ट देश के 30 मुख्यमंत्रियों द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र पर आधारित है। जिसमें उनकी संपत्ति का ब्यौरा दर्ज है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इन मुख्यमंत्रियों के पास औसतन 33 करोड़ 96 लाख की संपत्ति है। 97% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं।

Advertisement

रिपोर्ट में सबसे पहले नंबर पर जगन मोहन रेड्डी जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, 500 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर काबिज हुए हैं। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं जिनकी 163 करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है जिनके पास ₹63 करोड़ की संपत्ति है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति है। इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास 31 लाख रुपए की संपत्ति है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास 94 लाख की संपत्ति है।  यह उनकी चल संपत्ति है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 में से 13 मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। साथ ही 13 मुख्यमंत्री गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं।

.