For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हथियारों का स्टेट्स लगाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात डकैत को भी कर रखा था टैग

06:23 PM Feb 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal
हथियारों का स्टेट्स लगाकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार  कुख्यात डकैत को भी कर रखा था टैग

अजमेर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने हथियारों का स्टेटस लगाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने स्टेट्स में कुख्यात गैंगस्टर धन सिंह को भी टैग कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को भविष्य में ऐसे स्टेट्स नहीं लगाने के लिए सख्त हिदायत भी दी है।

Advertisement

आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस के मुखिया के निर्देश पर अपराधियों को फॉलो व हथियारों के स्टेट्स सोशल मीडिया पर डालने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाने के हेडकांस्टेबल शीलू कुमार व उनकी टीम को सूचना मिली कि बड़लिया निवासी गणपत सिंह उर्फ गुदड उर्फ खपच्या अपने व्हॉट्सएप पर हथियारों के स्टेट्स लगाता है और लोगों में दहशत फैलाता है।

जिस पर हेडकांस्टेबल शीलू कुमार, कांस्टेबल, हरिराम, कांस्टेबल बाबूलाल ने आरोपी गणपत सिंह को दबोचा और उसके फोन को चैक किया तो उसमें व्हॉट्सएप पर हथियारों का स्टेट्स लगा हुआ था और उसमें धन सिंह भी टैग था।

जिस पर आरोपी गणपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि वह मौज नामक एप से विडियो डाउनलोड कर उसमें एडिटिंग करके स्टेट्स पर लगा देता था। उसने लोकप्रियता के चलते यह करना कबूल किया है। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

.