होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

महिला को दीदी बोलकर कार में बिठाया, खुद को पटवारी बता कर आरोपी ने किया दुष्कर्म

02:21 PM Apr 14, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को दीदी बोलकर कार में ही हवस का शिकार बना डाला। वहीं इससे पहले आरोपी ने खुद को पटवारी बताकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का झांसा भी दिया था। सिविल लाइन थाने के एसआई सत्यवान सिंह मीणा ने बताया कि 23 मार्च को थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

महिला ने शिकायत में बताया कि 20 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति उसे बस स्टैंड के पास मिला। जहां पर उसने उसे दीदी बोलकर अपनी बातों में उलझा लिया और उसे घर तक छोड़ने की बात कही। साथ ही उस व्यक्ति ने खुद को पटवारी बता कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का झांसा भी दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने माखुपुरा क्षेत्र में सुनसान जगह उसे ले जाकर जबरन कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया।

उपनिरीक्षक सत्यवान सिंह मीणा ने बताया कि मामले में जांच की गई और आरोपी का सुराग लगाया गया। पुलिस ने भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र स्थित नीमड़ा के रहने वाले हेमंत उर्फ हेमराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया। वहीं आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आरोपी खुद को कभी ठेकेदार बताता है तो कभी सामाजिक कार्यकर्ता। आरोपी के संबंध में फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

Next Article