For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अजमेर में विवाहिता से रेप का आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो से पीड़िता को कर रहा था ब्लैकमेल...

03:03 PM Jul 30, 2023 IST | Sanjay Raiswal
अजमेर में विवाहिता से रेप का आरोपी गिरफ्तार  अश्लील फोटो से पीड़िता को कर रहा था ब्लैकमेल

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में विवाहिता से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप था कि आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। आरोपी ने महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी दी थी।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने थाने में दर्ज होकर शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी अभिषेक कासलीवाल उसके बच्चों के पास आया करता था। करीब एक साल पहले उसका पति काम से अजमेर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी अभिषेक उसके घर पर आया और उसके अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसके अश्लील फोटो ले लिए।

इसके बाद आरोपी उसे अश्लील फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे जबरन फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने परेशान होकर सारी बात अपने पति को बताने की तो आरोपी ने कहा कि तेरे पति को भी जान से मार दूंगा।

(यह खबर भी पढ़ें:-अजमेर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर विवाहिता से दरिंदगी, आरोपी ने अश्लील वीडियो से किया देहशोषण)

महिला का आरोप है कि 24 जुलाई की रात्रि को आरोपी उसके घर पर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगा। लेकिन इस दौरान उसके पति के नींद से जाग जाने पर आरोपी वहां से भाग गया। नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

.