For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चकमा देकर थाने से भागा स्कूल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शहर के महिला थाने से स्कूल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
02:22 PM May 07, 2023 IST | Anil Prajapat
चकमा देकर थाने से भागा स्कूल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी  पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Rape case : झालावाड़। शहर के महिला थाने से स्कूल छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन, आरोपी का दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार रात को ही डिटेन किया था। एसपी समेत अन्य अधिकारी उससे रातभर पूछताछ कर रहे थे। लेकिन, रविवार तड़के आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाते हुए शौच के लिए जाने की बात कही। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने शौच जाने की परमिशन दी तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक झालावाड़ शहर की एक युवती अपने प्रेमी के साथ आकाशवाणी के पास लोटियाझर इलाके में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान एक बदमाश ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए लड़की के प्रेमी से जमकर मारपीट की और 10 हजार रुपए की मांग की। जब युवक डर कर पैसे लेने के लिए लड़की को अकेला छोड़ कर चला गया तो उसी दौरान बदमाश ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

ये खबर भी पढ़ें:-खेत में बने हौद में गिरने से 2 बहनों की मौत

पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

रेप की वारदात के बाद बदमाश पीड़ित युवती को शहर के ही कोटा रोड इलाके में छोड़कर फरार हो गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद दिनभर एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी मामले में चुप्पी साधे रहे। लेकिन, बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को डिटेन कर लिया था। लेकिन आज सुबह करीब 6 बजे आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद से झालावाड़ पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक समेत आला पुलिस अधिकारी इस सारे मामले में चुप्पी साधे हुए है। इस घटना को लेकर झालावाड़ वासियों में पुलिस को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की कई टीमें रेप के आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें:-ट्रेन में सीट के विवाद में अजमेर पुलिस का ASI और TTE भिड़े, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

.