होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अपनी ही पत्नी को 17 बार चाकू से गोदने वाला आरोपी गिरफ्तार, SMS अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक

09:54 AM Mar 24, 2023 IST | Anil Prajapat

दौसा। अपनी ही पत्नी को 17 बार चाकू से गोदने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, गंभीर रूप से घायल महिला का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पत्नी का चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला राजस्थान के दौसा जिले का है। बैजूपाडा थाना क्षेत्र के कोठीन गांव के पास गुरुवार को महिला लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। ग्रमीणों की सूचना पर बैजूपाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए बांदीकुई लाया गया। जहां से गंभीर हालत में महिला को जयपुर रैफर कर दिया।

बैजूपाडा थानाधिकारी के मुताबिक ढिगारिया कपूर निवासी विनिता देवी की शादी साल 2017 में महवा के खिरली मालपुरा गांव निवासी लालाराम मीणा के साथ हुई थी। गुरुवार को पति लालाराम अपनी पत्नी को सिंजारे के लिए पीहर ढिगारिया कपूर ले जा रहा था। तभी रास्ते में कोठीन गांव के पास हैवान बने पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा, जिसके शरीर से खून बह रहा था। इसके बाद बैजूपाडा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।

परिजन बोले-आए दिन बेटी से झगड़ा करता था उसका पति

इधर, सूचना मिलते ही पीहरवाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी का पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पिछले साल भी झगड़े के दौरान बेटी का सिर फोड़ दिया था। हालांकि, बाद में समझाइश के बाद मामला शांत करा दिया था। लेकिन, अब उसने एक बार फिर बेटी पर जानलेवा हमला किया।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर में 17 जगह जख्म के निशान है। जिससे यह तो साफ है कि आरोपी पति ने हत्या के इरादे से महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला क्यों किया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, महिला का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:-मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, चंबल में रिवर क्रूज की भी मिलेगी मंजूरी

Next Article