For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस की महिला नेता से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

11:52 AM Dec 03, 2022 IST | jyoti-sharma
कांग्रेस की महिला नेता से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ और धक्का मुक्की करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में उपयोग में लाई गई बुलेट बाइक को भी जब्त किया है। महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी को काला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। वह बख्तल की चौकी का रहने वाला है।

Advertisement

कपड़े के शोरूम में सेल्समैन है आरोपी

बता दें कि महिला कांग्रेस नेता ने थाने पर आकर रिपोर्ट दी कि वह सुबह अपने घर से रोजाना की तरह घूमने के लिए जा रही थी तभी पीछे से बुलेट गाड़ी पर एक युवक आया और उसके साथ में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर मौके से फरार हो गया। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी को काला कुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी कालाकुआ पर किराए का कमरा लेकर रहता है और एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन का काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी लक्ष्मण की गिरफ्तारी होने के बाद उसकी पत्नी थाने में पहुंची औऱ राजीनामा कराने की कोशिश की।

पहले भी छेड़छाड़ में हो चुका है गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी लक्ष्मण पहले भी किसी महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। लेकिन आरोपी लक्ष्मण की पत्नी में उस मामले में भी उसका राजीनामा करा दिया। लेकिन उसके बाद दुबारा से आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी ने महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी के परिवार वालों ने कहा कि लक्ष्मण को गलत फंसाया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी को गिरफ्तार किया।

.