होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अभिषेक बच्चन ने मां जया को किया जन्मदिन विश, तस्वीर शेयर कर लिखा दिलचस्प कैप्शन

एक्ट्रेस जया बच्चन को उनके जन्मदिन पर बेटे अभिषेक बच्चन ने बधाई दी है। उन्होंने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उल्लेख किया कि यह उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान ली गई थी।
05:24 PM Apr 09, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन को उनके जन्मदिन पर बेटे अभिषेक बच्चन ने बधाई दी है। उन्होंने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उल्लेख किया कि यह उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के म्यूजिक लॉन्च के दौरान ली गई थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। अभिषेक ने लिखा, ‘9 अप्रैल, 1948 को जन्मी 74 वर्षीय एक्ट्रेस, जिन्होंने 15 साल की उम्र में महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के साथ उनकी बंगाली फिल्म महानगर में अभिनय की शुरूआत की, के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा: मुझे पता है कि ये सबसे अच्छी फोटो नहीं है, लेकिन इमोशन खुला और स्पष्ट है। जन्मदिन मुबारक हो मां.. मैं आपसे प्यार करता हूं।’

यह खबर भी पढ़ें:-Allu Arjun की मांग के आगे झुके ‘पुष्पा द रूल’ के निर्माता, रातों रात बने तीसरे सबसे अमीर एक्टर

इसके आगे लिखा, ‘अभिषेक ने तस्वीर और उसमें लगे समय के बारे में आगे बात की: एक एक्टर के रूप में मेरे पहले ऑफिशियल पब्लिक फंक्शन की ये तस्वीर है। मेरी पहली फिल्म रिफ्यूजी का म्यूजिक लॉन्च.. मुझे आशा है कि मैं उन्हें मुझ पर गर्व करने की वजह देना जारी रखूंगा।’

यह खबर भी पढ़ें:-प्रभास से अफेयर की खबरों पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने खोला ये बड़ा राज

जया बच्चन को अपने समय की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने संजीव कुमार, धर्मेंद्र और रणधीर कपूर जैसे प्रतिभाशाली और स्थापित अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने पहली बार मेगास्टार और उनके पति अमिताभ बच्चन के साथ 1972 में बंसी बिरजू में अभिनय किया। दरअसल, जब बिग बी उतने स्थापित नहीं थे और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं, तो वह 1973 में जंजीर में उनके साथ काम करने को तैयार हो गईं। बाद में उन्होंने अभिमान, चुपके चुपके, मिली और शोले जैसी कई सफल फिल्मों में उनके साथ काम किया। उनकी अन्य उल्लेखनीय कृतियों में संजीव कुमार के साथ अनामिका, विजय आनंद के साथ कोरा कागज, मनोज कुमार के साथ शोर आदि शामिल हैं।

Next Article