आज का राशिफल: आज चंद्रमा का गोचर दिन, मिलेगा मंगल का साथ जाने मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Today’s Horoscope: आज का राशिफल (6 April 2025) जानिए किस राशि को होने जा रहा है विशेष लाभ। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात स्वराशि कर्क में मंगल के साथ होगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष
मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आज भगवान राम की कृपा से आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मेष राशि वालों को परिवार वालों से पूरा सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी माता से स्नेह और सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ भी आज अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चीला रहेगा। शुभ कार्यों में भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन थोड़ा नरम रहेगा इसलिए स्वास्थ्य की अनदेखी करने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और और आप आज आपके हाथों से कोई पुण्य कार्य हो सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज रामनवमी का दिन रामजी की कृपा से भाग्यशाली रहेगा। आज आप धार्मिक कार्य करेंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और समांजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आप किसी कलात्मक कार्य में अपना हाथ आज़मा सकेंगे।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज रामनवमी का दिन परिवार से सहयोग मिलेगा। आपको आपको आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको माता पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी।
सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज लव लाइफ के मामले ग्रहों से सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम संबंध में कोई तनाव चल रहा है तो वह दूर सकता है। आपके रिश्ते मधुर और सुखद होंगे। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य आपका अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगो के लिए कल रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी बात को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको संयम से चलना चाहिए। वैसे दांपत्य जीवन में आपको सुख सहयोग भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला
तुला राशि के लिए आज रामनवमी का दिन अनुकूल रहेगा। आपके कारोबार व्यापार में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में भी आपको परिजनों से सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध में प्रेमी के लिए आज आप कुछ उपहार ले सकते हैं। आपको आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज आप उनसे अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी जिसके कारण तनाव रहेगा।
धनु
आज रविवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन का लाभ मिलेगा और पूर्व में किए गए काम का भी आपको फायदा मिलेगा। अपने प्रिय लोगों के साथ आज आप सुखद समय बिता सकते हें और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज धनु राशि के जातक शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक होगा। आप परिवार के साथ आज आनंददायक समय बिताएंगे। आपको आज परिवार से सहयोग भी पूरा मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आज आपके जीवनसाथी और मां के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आप आज घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ
आज कुंभ राशि के लिए दिन सफलतादायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको कुछ नई डील मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी काम में सफलता पाएंगे और आपकी योजना फलीभूत होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी सक्रियता से समाज में मान सम्मान पाएंगे। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज रामनवमी का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी फैमिली में आज आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपकी आज बेहतर होगी। आप कई पारिवारिक कार्यों को आज पूरा कर सकेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।