For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Aaj ka Rashifal: किस राशि को मिलेगी पैतृक सम्पत्ति, किसे मिलेगा समस्याओं से छुटकारा

10:55 AM Jun 07, 2025 IST | Ashish bhardwaj
aaj ka rashifal  किस राशि को मिलेगी पैतृक सम्पत्ति  किसे मिलेगा समस्याओं से छुटकारा

मेष: आज का राशिफल

Advertisement

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। किसी काम को लेकर आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ट्रांसफर के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी काफी रुचि रहेगी। दोस्तों के साथ पार्टी आदि करने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।

वृष: आज का राशिफल

आज आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में अगर किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरक्की देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। ईश्वर की आराधना में आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि नौकरी में कोई परेशानी आ रही थी तो आप किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपको किसी विरोधी के बहकावे में आने से बचना होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क: आज का राशिफल

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को लेकर कुछ टेस्ट भी करवाने पड़ सकते हैं। आपको घर के साथ-साथ बाहर के कामों में भी तालमेल बनाए रखना चाहिए। परिवार का कोई सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। छात्रों में कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। यदि आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज था तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह: आज का राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। एक साथ कई काम मिलने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने से आप बहुत खुश रहेंगे। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के बारे में सोच सकते हैं। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप सामाजिक दायित्वों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कन्या: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है। समय पर काम पूरा न करने पर अधिकारियों से डांट पड़ सकती है। अगर आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया तो वह आपको धोखा दे सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने काम के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रहना है, नहीं तो आपका काम अटक सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

तुला: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपका कोई रिश्तेदार लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है, ऐसे में आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं सुलझाने चाहिए। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। आप पर काम का दबाव अधिक होने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने बॉस के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। अगर आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में शामिल होने से बचने वाला रहेगा। अगर परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज था, तो वह गुस्सा भी दूर हो सकता है। आपको किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। अगर आप मिल बैठकर पारिवारिक मामलों को सुलझाते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से मुलाकात होगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा जागृत हो सकती है।

धनु: आज का राशिफल

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप नया घर खरीद सकते हैं। आपका बच्चा आपसे कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने शौक की चीजें खरीदने पर भी काफी पैसा खर्च करेंगे। आप अपने घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।

मकर: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन रहेगा। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। आप अपने व्यापार से जुड़े किसी काम से कहीं बाहर जा सकते हैं। खोया हुआ पैसा मिलने से आप खुश होंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहुत सोच-समझकर बात करनी चाहिए। आपको अपनी मां से किया वादा पूरा करना होगा। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिलने से आप काफी खुश होंगे।

कुंभ: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों से बेहतर रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी तनाव को लेकर परेशान थे, तो वह समस्या भी दूर हो जाएगी। आपके कुछ कानूनी मामले सुलझते नजर आ रहे हैं, जिसमें आपको कोई पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।

मीन: आज का राशिफल

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों पर खूब खर्च करेंगे और गरीबों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको अपने व्यापार में भी थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। अगर परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी तो वह भी फाइनल हो सकती है।

.