For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बीकानेर में शौच के लिए गए युवक के साथ बर्बरता, दबंगों ने मारपीट कर गुप्तांग में डाल दी प्लास्टिक की केन

02:05 PM Jul 11, 2023 IST | Sanjay Raiswal
बीकानेर में शौच के लिए गए युवक के साथ बर्बरता  दबंगों ने मारपीट कर गुप्तांग में डाल दी प्लास्टिक की केन

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शौच करने गए एक युवक की गुप्तांग में बदमाशों ने प्लास्टिक की केन डाल दी। पुलिस के अनुसार, घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। युवक ने संकोच के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। यह घटना खतुरिया कॉलोनी की 80 फीट की है।

Advertisement

बदमाशों ने कहासुनी के बाद युवक से की बर्बरता...

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर को युवक शौच के लिए निकला था। थाना क्षेत्र के भंवर जी की टाल के पास से 80 फीट रोड पर बैठे कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। उसी दौरान बदमाशों ने युवक की गुदा में प्लास्टिक की केन डाल दी। तबीयत बिगड़ने पर रविवार को उसे पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक की गुप्तांग से केन निकाली। फिलहाल, पीड़ित युवक का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित यूपी का रहने वाला है और वह बीकानेर में मजदूरी करता है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यास कॉलोनी थाने के एसएचओ महावीर प्रसाद बिश्नोई और एएसआई भानीराम भी मौके पर पहुंच गए। एएसआई भानी राम ने बताया कि युवक के बयान होने पर ही स्थिति साफ होगी। प्रथम दृष्टया युवक के परिजन बता रहे हैं कि शौच करने के दौरान दो-तीन युवकों से हुई कहासुनी के बाद इसकी गुदा में केन डाली है।

डॉक्टर बोले-केन नहीं निकालते तो जा सकती थी युवक की जान…

पीबीएम हॉस्पिटल के वरिष्ठ आचार्य एवं वार्ड प्रभारी डॉ. मोहम्मद सलीम ने बताया कि युवक को जब हॉस्पिटल लाए तो उसकी हालत नाजुक थी। समय रहते उसका ऑपरेशन नहीं किया होता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।

डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन से पहले तकनीकी साधनों से युवक की गुप्तांग से केन निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन गुप्तांग द्वार के भीतर केन होने के कारण उसका ऑपरेशन ही करना पड़ा। ऑपरेशन करने वाली टीम में सहायक आचार्य डॉ. साहिल मिढ्ढा, सीनियर रेजिडेंट डॉ. सोनाली और रेजिडेंट डॉ. विवेक व डॉ. अनीस यादव का विशेष सहयोग रहा।

.