For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पति की प्रेमिका को समझाना पड़ा भारी, पत्नी पर हमला कर चढ़ा दी स्कूटी

04:02 PM May 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal
पति की प्रेमिका को समझाना पड़ा भारी  पत्नी पर हमला कर चढ़ा दी स्कूटी

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला को पति के साथ संबंध रखने पर युवती (प्रेमिका) को समझाना भारी पड़ गया। युवती ने पहले महिला से मारपीट की। इसके बाद युवती ने उस पर हेलमेट से हमला किया। इतना ही नहीं युवती ने उस पर स्कूटी भी चढ़ा दी। महिला ने इस संबंध में जयपुर के वैशाली नगर थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

वैशाली नगर थानाधिकारी शिवनारायण ने बताया खातीपुरा के रणजीत नगर निवासी सरिता कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति दीपक कुमावत का लक्की शर्मा नाम की एक लड़की से बीते चार साल से संबंध है। महिला का आरोप है कि लक्की की बातों में आकर उसका पति दीपक आए दिन उससे झगड़ा करता है।

कुछ दिन पहले भी दीपक ने उसके साथ मारपीट की थी। इस पर शुक्रवार को महिला ने उस युवती से मिलकर उससे बात की। महिला ने लक्की से कहा कि उसका दस साल का बेटा और दो साल की बेटी है। उसने लक्की से उसका घर बर्बाद नहीं करने और उसके पति से दूर रहने की बात कही। महिला ने लक्की को समझाने का प्रयास किया तो बात बिगड़ गई। ये बात लक्की को इतनी नागवार गुजारी की उसने गुस्से में आकर महिला पर हमला कर दिया। उसने हेलमेट से महिला के सिर पर मारी और उसके ऊपर स्कूटी चढ़ा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेटे को डांस सिखाने के बहाने घर आती थी युवती…

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लक्की और उसके पति दीपक का चार साल से संबंध है। पहले वह उसके बेटे को डांस सिखाने उसके घर आती थी। महिला को उसके पति और युवती के बीच संबंध का पता चला। उसके बाद से ही उसका पति आए दिन महिला के साथ मारपीट करने लगा। कई बार मना करने के बाद भी दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। महिला ने बताया कि युवती के कहने पर ही उसका पति घर में लड़ाई झगड़ा करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.