For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शख्स ने महिला का दिल पकाकर घरवालों को खिलाया, फिर सभी को उतारा मौत के घाट  

11:26 AM Mar 18, 2023 IST | Supriya Sarkaar
शख्स ने महिला का दिल पकाकर घरवालों को खिलाया  फिर सभी को उतारा मौत के घाट  

A Man Cooked Woman’s Heart: अमेरिका में एक शख्स ने क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। शख्स ने हैवानियत की ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुन हर किसी की रूह कांप जाएगी। जहां 44 वर्षीय लॉरेंस पॉल एंडरसन ने पहले एक महिला की हत्या की फिर उसका दिल बाहर निकाला। इसके बाद घर जाकर उसने आलू के साथ महिला का दिल पका दिया। इतना ही नहीं उसने पका हुआ दिल अपने परिवार वालों को खिला भी दिया। लेकिन परिवार वालों को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी।

Advertisement

लेकिन इसके बाद शख्स ने एक और क्रूर घटना को अंजाम दिया। अपने परिवार वालों पका हुआ दिल खिलाकर उसने सभी को भी मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने चार साल की मासूम बच्ची की भी हत्या कर दी। इस मामले पर कोर्ट ने इस हैवान को 5 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि मामला (A man Cooked woman’s heart) अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य का है। वहीं उसकी पहचान 44 वर्षीय लॉरेंस पॉल एंडरसन के रूप में हुई है। जिसे 3 लोगों की क्रूरता से हत्या में दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

लॉरेंस पॉल एंडरसन ने ड्रग्स के एक मामले में समय से पहले रिहा होने के कुछ हफ्तों बाद, एंड्रिया ब्लेंकशिप नाम की एक महिला की क्रूरता से हत्या की। इसके बाद महिला का दिल निकाल लिया। अपने घर ले गया और चाची के लिए आलू के साथ उसे पकाया। उसके परिवार के लोगों ने इस खाने को खाया। इसके बाद (A man Cooked woman’s heart) उसने 67 वर्षीय लियोन पाई और उनकी 4 वर्षीय पोती केओस येट्स को चाकू मारकर हत्या कर दी। एंडरसन को हत्या, मारपीट और अंग भंग करने का दोषी ठहराए जाने के बाद लगातार पांच आजीवन कारावास की सजा मिली। एंडरसन के खिलाफ शिकायत उसकी चाची ने की थी, जो हमले में घायल हो गई थी।

(Also Read- एक करोड़ रुपये का ‘दिल’ खा गई ये महिला! दोस्तों के सच्चाई बताने पर बहुत पछताई)

.