होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दिल्ली निगम चुनाव के लिए अजमेर से 700 होमगार्ड रवाना, हर दिन मिलेंगे 1050 रूपए

02:18 PM Nov 30, 2022 IST | jyoti-sharma

अजमेर। दिल्ली नगर निगम यानी MCD के चुनाव आगामी 4 दिसम्बर को होने जा रहे हैं। इन चुनावों में अजमेर होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इसके लिए आज पुलिस लाइन से 700 जवान राजस्थान की रोडवेज की 14 बसों से रवाना हुए।

MCD चुनाव में देंगे सुरक्षा

इसकी जानकारी देते हुए होमगार्ड के कम्पनी कमांडेंट बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम दिल्ली के चुनावों को लेकर राजस्थान से पुलिस और होमगार्ड का जाब्ता मांगा गया था। ऐसे में कमांडेंट सुमन ढ़ाका से भी जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेजने के आदेश जारी हुए। इसके आधार पर 700 जवानों की ड्यूटी लगाकर बुधवार को रोड़वेज की 14 बसों से जवानों को रवाना कर दिया गया है।

डीए के रूप में मिलेंगे प्रतिदिन 350 रूपए

कम्पनी कमांडेंट बलवीर सिंह ने कहा कि होमगार्ड को प्रतिदिन 700 रूपए मेहनताना मिलता है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में इन्हें 350 रूपए डीए के रूप में दिए जाएंगे। इस तरह कुल 1050 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से इन्हें भुगतान किया जाएगा। इनके खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था संबंधित थाने की ओर से होगा।

यहां से इतने होमगार्ड

कम्पनी कमांडेंट बलवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली रवाना किए गए कुल 700 जवानों में से अजमेर शहर से 300, ब्यावर से 150, किशनगढ़ और नसीराबाद से 100-100 और केकड़ी से 50 जवान हैं।

(रिपोर्ट- नवीन वैष्णव)

Next Article