होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दुनिया में खाने के लिए मिलने वाली कुछ अतरंगी लेकिन सबसे महंगी 5 चीजे

05:38 PM Apr 20, 2023 IST | Prasidhi

दुनिया काफी अतरंगी है, इस दुनिया में कई ऐसी अजब-गजब चीजे हैं जिन्हें देखकर हम हैरान हो जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दुनिया में कुछ ऐसी खाने की चीजें भी हैं जो दिखने में तो आम हैं लेकिन उनकी कीमत जानकर आप चोक जाएंगे। ये ऐसी चीजे हैं जिन्हें आम आदमी तो खरीद ही नहीं सकता बल्कि एक अमीर इंसान भी इसे खरीदने में 100 बार सोचेंगे। चलिए जानते दुनिया की 5 ऐसी अतरंगी चीजे।

काला तरबूज

इसका नाम सुनकर आपको लगेगा कि, इसमें ऐसा क्या है। ये भी आम तरबूजों जैसा ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल 7 किलो तरबूज की किमत 4 लाख रुपए है। ये तरबूज कीमती इसलिए हैं क्योंकि, ये सालभर में केवल दर्जनभर ही उग पाते हैं। इस फल को जापान में उगाया जाता है।

मात्सुके मशरूम

मशरूम का नाम सुनकर शायद आपको लग रहा होगा कि, इस मशरूम में ऐसा क्या खास है। लेकिन इस मशरूम की महंगी होने की वजह इस मशरूम को उगाना कोई आसान काम नहीं है और यह हर जगह उगता भी नहीं है। मात्सुके मशरूम साल में केवल एक बार ही उगता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 43,985 रुपए प्रति किलो है।

मूस चीज

ये चीज दुनिया में सबसे महंगी चीज में से एक है। ये खास तौर पर स्वीडन के मूस हॉउस के फार्म में ही मिलता है, यहां यह रोजाना मई से सितंबर तक मूस द्वारा उत्पादित 5 लीटर दूध से तैयार किया जाता है। यह मूस हाउस फ़ार्म हर साल केवल 300 किलो ग्राम मूस चीज ही बेच सकता है और इसकी कीमत लगभग 78,734 रुपए प्रति किलो बताई जाती है।

कोपी ल्यूवक कॉफी

ये कॉफी इतनी कीमती इसलिए हैं क्योंकि ये केवल इंडोनेशिया मे ही होती है। इस कॉफी का टेस्ट इतना कमाल होता है कि, लोग इसे चखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से इंडोनेशिया में आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोपी लुवाक के एक बैग 700 डॉलर प्रति किलोग्राम तक बिकते हैं।

सफेद कावियर

इसका नाम सुनकर आपको कोई बहुत बड़ी और खास चीज लग रही होगी। लेकिन आपको जानकर शॉक लगेगा कि ये केवल मछली के अंड़े हैं। ये दुनिया की टॉप महंगी डिश में से एक है साथ ही इसका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल हो चुका है। सफेद कावियर लगभग 25 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जाता है।

Next Article