For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सर्दियों में खुद को बचाए रखना है तो ये 5 गैजेट्स जरूरी हैं, ठंडी में देते हैं गर्मी का एहसास

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सुबह और रात को ठंडक का आभास होने लग गया है। ऐसे में खुद को ठंड से बचाने के लिए आपके घर में कुछ गैजेट्स जरूरी है। आइए जानते हैं उन 5 गैजेट्स के बारे में जो सर्दी के मौसम में बहुत उपयोगी साबित होते हैं….
04:41 PM Nov 20, 2023 IST | BHUP SINGH
सर्दियों में खुद को बचाए रखना है तो ये 5 गैजेट्स जरूरी हैं  ठंडी में देते हैं गर्मी का एहसास

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सुबह और रात को ठंडक का आभास होने लग गया है। ऐसे में खुद को ठंड से बचाने के लिए आपके घर में कुछ गैजेट्स जरूरी है। आइए जानते हैं उन 5 गैजेट्स के बारे में जो सर्दी के मौसम में बहुत उपयोगी साबित होते हैं….

Advertisement

इलेक्ट्रिक केटल

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी, चाय-कॉफी और सूप की डिमांड बढ़ जाती हैं। इसके लिए घर में एक इलेक्ट्रिक केटल जरूर होनी चाहिए। यह सबसे उपयोगी उपकरण है। बजाज KTX 1.8 लीटर DLX इलेक्ट्रिक केटल 985 रुपए में अमेजन पर उपलब्ध है।

रूम हीटर

सर्दियों में गर्म हवा के लिए घर में रूम हीटर होना बहुत जरूरी है। यह आपको अपने घर को घर रखने में मदद कर सकता है। बजाज मैजेस्टी RX11 2000 वाट हीट कन्वेक्टर रूम हीटर अमेजन पर 2,398 रुपए में उपलब्ध है।

गीजर

सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी के लिए वॉशरूम में गीजर होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी गीजर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Hindware Atlantic Ondeo Evo ipro 15L एक बढ़िया विकल्प है। Hindware Atlantic Ondeo Evo ipro 15L अमेजन पर 13,321 रुपए में उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स

सर्दियों के मौसम में खाने को गर्म रखने के लिए इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स का होना जरूरी है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Milton Euroline Futron Stainless Steel Electric Lunch Pack लंच बॉक्स को आसानी से प्लग किया जा सकता है और 30 मिनट में भोजन को गर्म कर सकता है। यह लंच बॉक्स अमेजन पर 1,369 रुपए में उपलब्ध है।

गर्म रजाई

ठंडी रातों खुद को बचाने के लिए गर्म रजाई का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Warmland Single Bed Electric Bed Warmer में 5 सेटिंग्स हैं, जिससे आप अपने इच्छित तापमान को एडजेस्ट कर सकते हैं। यह ब्लैंकेट अमेजन पर 999 रुपए में उपलब्ध है।

.