For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'समर सेल 2023' में बहुत ही कम रेट में मिल रहे हैं ये 5 धांसू लैपटॉप, मौका चूके तो पछताओगे

अमेजन पर चल रही 'समर सेल 2023' में HP, Acer, Dell और कई लैपटॉप पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट। तुरंत खरीद लें वरना बाद में पछताओंगे।
11:43 AM May 07, 2023 IST | BHUP SINGH
 समर सेल 2023  में बहुत ही कम रेट में मिल रहे हैं ये 5 धांसू लैपटॉप  मौका चूके तो पछताओगे

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेब साइट अमेजन पर ‘समर सेल 2023’ को लाइव हुए आज तीसरा दिन है। इस सेल में हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट के साथ-साथ लैपटॉप पर भी भारी छूट दी जा रही है। सेल में बिक रहे इन लैपटॉप में कई सारी खूबियां है और इनमें अलग से ग्राफिक कार्ड भी मिल रहा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-वाटर कूलर के पंप को खराब समझकर कभी ना फेंके, सिर्फ 5 रुपए में हो जाएगा ठीक, ट्राय करें ये ट्रिक

‘समर सेल’ में इन लेपटॉप पर मिल रही है भारी छूट

HP Victus 15-fa0073TX: इस लैपटॉप को आप समर सेल 2023 में 79,990 रुपए में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी रियल प्राइस 1,01,278 रुपए है। इस लैपटॉप में 12th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर, RTX3050 ग्राफिक्स और 8GB रैम दी जा रही है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले भी मिलता है।

​Dell Gaming G15 5525: यह लैपटॉप 65,989 रुपए में मिल रहा है। इसकी रियल कीमत 1,01,448 रुपए है। यह गेमिंग लैपटॉप RTX 3050 ग्राफिक्स, 8 GB रैम और 512GB SSD के साथ AMD रायजेन 5 6600H प्रोसेसर द्वारा संचालित है। लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आता है।

Asus TUF Gaming A15: यह लैपटॉप 67,898 रुपए में मिल रहा है। इसकी एक्चुअल कीमत 92,990 रुपए है। यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 4800H, 4GB Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स, 12GB RAM और 512GB SSD दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-75 हजार रुपए का Samsung का यह स्मार्टफोन मिल रहा सिर्फ 30 हजार में, धांसू हैं फीचर्स

Lenovo IdeaPad Gaming 3: यह लैपटॉप 51,989 रुपए में मिल रहा है। इस लैपटॉप में Intel Core i5 11th Gen प्रोसेसर दिया है और साथ Nvidia GTX 1650 ग्राफिक्स के साथ ऐड किया गया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले मिलता है।

Acer Aspire 5: यह लैपटॉप 58,989 रुपए में बिक रहा है। इसकी असल कीमत 82,999 रुपए है। एसर अस्पायर 5 12th जेनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16 जीबी रैम, 512 जीबी SSD और RTX 2050 ग्राफिक्स हैं।

.