होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दौसा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

राजस्थान के दौसा जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
03:08 PM Apr 14, 2023 IST | Anil Prajapat

road accidents in Dausa : दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले में गुरुवार रात तीन हादसे में हुए। जिनमें से दो सड़क दुर्घटना रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में और एक दुर्घटना लालसोट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीन शवों को जिला अस्पताल और एक शव को रामगढ़ पचवारा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चारों लोगों के शव परिजनों को सौंप दिए।

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के सलेमपुरा गांव के पास हुई दुर्घटना में अलवर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, ढोलावास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए कार हादसे में युवक की मौत हो गई। तीसरा हादसा लालसोट थाना क्षेत्र में श्यामपुरा रोड पर हुआ। जिसमें निर्झरना निवासी एक युवक की मौत हो गई।

पहला हादसा : रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुरा में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। राजकुमार अपने बेटे नवीन के साथ अपने गांव हल्देना जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, उससे पहले ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

दूसरा हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गांव ढोलावास के पास अनियंत्रित पिकअप ने किसी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, दूसरा वाहन तो मौके से चला गया। लेकिन, पिकअप आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक और आगे की सीट पर बैठा एक युवक बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक एक युवक की मौत हो गई और चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शव को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल चालक को उपचार के लिए लालसोट जिला असपताल भिजवाया।

तीसरा हादसा : लालसोट थाना क्षेत्र में राजेश पायलट कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पृथ्वीराज राजपूत गांव निर्झरना का रहने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें:-बूंदी में 13 लाख से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश, चोरी की निकली वारदात में इस्तेमाल वैन, खाली ATM बरामद

Next Article