होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ज्वेलर को बातों में उलझाकर अंगूठियों का बॉक्स चुराया, CCTV में नजर आई 3 महिलाएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

07:20 PM Dec 20, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 3 महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 3 महिलाओं ने अंगूठियों से भरा बॉक्स कपड़ों में छिपाकर फरार हो गई। ज्वेलर को बातों में उलझाकर या चोरी की वारदात अंजाम दिया। ज्वेलर ने शाम को स्टॉक चेक किया तो उसे चोरी का पता चला। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई। वहीं वारदात के अगले दिन 19 दिसंबर को ज्वेलर के बेटे को तीनों महिलाओं को बाजार में घूमते हुए देखा। उसने मास्क लगाकर तीनों का पीछा किया और उनके घर तक पहुंचा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। मामला अजमेर के गंज थाने का सोमवार का है।

व्यापारी ने बताया कैसे हुई थी चोरी…

फॉयसागर निवासी जगदंबा ज्वेलरी के मालिक हीरानंद सोनी ने बताया कि दिल्ली गेट पर उनकी दुकान है। सोमवार 18 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे 3 महिलाएं उनकी दुकान पर आई थी। उन्होंने चांदी की बिछिया दिखाने की बात पर कहकर बातों में उलझाया। इसके बाद एक महिला ने मौका देखकर अपने कोर्ट में अंगूठी का बॉक्स छिपा लिया और बिछिया पसंद नहीं आने की बात कहकर वहां से रवाना हो गई। रात को जब दुकान बढ़ाने से पहले जब स्टॉक चेक किया तो 142 अंगूठियों से भरा बॉक्स कम पाया गया। जिसके बाद CCTV फुटेज चेक किए तो उसमें तीनों महिलाएं नजर आई। इसमें से एक अंगूठियों से भरा बॉक्स स्वेटर के नीचे छुपाती हुई दिखी। जिसके बाद गंज थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ज्वेलर ने मास्क पहन कर पीछा किया…

अगले दिन मंगलवार (19 दिसंबर) को ज्वेलर हीरानंद सोनी दूसरी ज्वेलरी शॉप पर गया था। इसी दौरान उसे ई-रिक्शा में बैठकर जाती वही तीनों महिलाएं नजर आई। इसके बाद उसने 2 लोगों के साथ में लिया और मुंह पर कपड़ा और मास्क लगाकर तीनों ने बाइक पर उनका पीछा किया। इस बीच महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर सांसी बस्ती के घर में घुस गई। वहीं खड़े होकर बेटे ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

3 महिलाओं को किया गिरफ्तार…

गंज थाना प्रभारी बिखाराम काला ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंगूठियां बेचने की फिराक में घूम रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में भगवान गंज सांसी बस्ती निवासी सुमन (31), दीपा (28) और हाल सांगानेर जयपुर निवासी सुनीता (21) शामिल हैं। तीनों के कब्जे से अंगूठी का बॉक्स बरामद कर लिया गया है।

Next Article