For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दिल्ली-बनारस के बाद अब जयपुर में होली के बहाने विदेशी युवती से छेड़छाड़, होली मनाने थाइलैंड से आई थी पीड़िता

12:16 PM Mar 12, 2023 IST | Jyoti sharma
दिल्ली बनारस के बाद अब जयपुर में होली के बहाने विदेशी युवती से छेड़छाड़  होली मनाने थाइलैंड से आई थी पीड़िता

जयपुर के विधायकपुरी इलाके में होली के दिन एक विदेशी युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विदेशी महिला थाईलैंड के रहने वाली है। उसने छेड़छाड़ को लेकर विधायकपुरी थाने में 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायकपुरी थानाप्रभारी राजेश गौतम मामले की जांच कर रहे हैं, जानकारी के मुताबिक 1 आरोपी को पकड़ लिया गया है दो की तलाश जारी है।

Advertisement

बैंकॉक की रहने वाली है पीड़िता

20 वर्षीय विदेशी युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बैंकॉक से होली मनाने के लिए जयपुर आई थी। 6 मार्च को वह माणकचौक के एक होटल में रुकी थी। इसके बाद 7 मार्च को यानी होली के दिन एमआई रोड पर स्थित खासा कोठी होटल में आई थी। यहां पर उसने होली होली खेली, इसके बाद दोपहर 11:30 बजे वह नीचे पार्किंग में गई। यहां उसने उबर कैब बुक की और कैब का इंतजार करने लगी।

गालों पर रंग लगाया की अश्लील हरकतें

युवती ने बताया कि तभी 3 लोग उसके पास आए और हैप्पी होली बोल कर विश करने लगे। उनके होली विश करने से उसे लगा कि वह सिर्फ होली ही विश कर रहे हैं तो उसने भी हैप्पी होली कहा। उसके बाद उन तीनों लोगों ने युवती के गालों पर रंग लगाना शुरू कर दिया लेकिन धीरे-धीरे उनकी हरकते अश्लील होती गई। युवती ने इसका विरोध किया तो वे तीनों वहां से फरार हो गए।

इस मामले की बाद थाईलैंड की रहने वाली युवती विधायकपुरी थाने पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम को दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया बाकी 2 की तलाश अभी जारी है।

बता दें कि इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया पर होली के बहाने दिल्ली में एक जापानी लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। यहां के पहाड़गंज इलाके में रंग लगाने के नाम पर एक जापानी लड़की के साथ 3 लड़कों ने बदसलूकी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वहीं वाराणसी में भी होली के बहाने विदेशी लड़की से छेड़छाड़ की गई थी।

.