होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

रामनवमी की शोभायात्रा में करंट की चपेट में आए दर्जन भर लोग, दिखा रहे थे करतब, 3 की मौत

10:19 PM Mar 30, 2023 IST | Jyoti sharma

कोटा। रामनवमी की शोभायत्रा में खुशी मातम में बदल गई। शहर के सुल्तानपुर के पास स्थित कोटड़ा दीप सिंह गांव में शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के दौरान ये लोग अखाड़े में करतब दिखा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक शोभायत्रा में शामिल कुछ लोग करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान करतब में प्रयोग किया जा रहा छल्ला उछलकर विद्युत लाइन में अटक गया। उस चक्कर को विद्युत लाइन से उतारने के कारण यह हादसा हो गया। सभी घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 युवकों को नाजुक हालत में कोटा रेफर किया गया। जबकि एक व्यक्ति अभी सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती है।

3 की इलाज के दौरान मौत, 3 कोटा रेफर,

बूढ़ादीत पुलिस ने बताया कि मृतकों में बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, ललित प्रजापत, अभिषेक नागर हैं। इन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को इलाज के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है औऱ एक का सुल्तानपुर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया दुख

इस हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मृतक परिवार के प्रति शोक प्रकट किया है औऱ दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ रहते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। उन्होंने प्रशासन को राहत कार्यों के लिए तत्पर होने को कहा है।

( इनपुट- योगेश जोशी)

Next Article