For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अलवर में 239 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का हुआ ट्रांसफर, लंबे समय से था तबादलों का इंतजार

03:21 PM Jan 16, 2023 IST | Jyoti sharma
अलवर में 239 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का हुआ ट्रांसफर  लंबे समय से था तबादलों का इंतजार

अलवर में 239 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शहर की SP तेजस्विनी गौतम ने यह लिस्ट जारी की है। लंबे समय से इन तबादलों का इंतजार था। पुलिस अधीक्षक का दूसरा कार्यालय बनने के बाद तबादलों की यह दूसरी जंबो लिस्ट जारी की गई है। जानकारी है कि इनमें से अधिकतर ट्रांसफर ‘अर्जी लगाने’ के बाद हुए हैं।

Advertisement

जिनके तबादले हुए हैं उनमें से मान सिंह को थाना सदर से थाना मालाखेड़ा, अमीचन्द को थाना अरावली विहार, सुरजन को थाना बगड तिराया, रामेश्वर सिंह को थाना मालखेड़ा, बंशीलाल को थाना शिवाजीपार्क, तेज सिंह को पुलिस लाइन अलवर, खिल्लो बाई को थाना एनइबी, विश्वेन्द्र सिंह को थाना सदर, बलवन्त को थाना नारायणपुर, जलधारी को थाना शिवाजी पार्क, रण सिंह को हरसौरा की हमीरपुर चौकी, रेखा को यातायात शाखा, प्रदीप कुमार को यातायात शाखा, विक्रम को थाना एनईबी नियुक्ति मिली है।

विजेंद्र सिंह को यातायात शाखा, चेतन कुमार को पुलिस लाइन, रामकिशोर को पुलिस लाइन, दिनेश कुमार को पुलिस लाइन, हनीफ खान को थाना कोतवाली, मुनेश कुमार को थाना शिवाजी पार्क, भारत सिंह को थाना बडोदामेव, कुंवर सिंह को थाना बड़ोदामेव, दयाराम को थाना बड़ोदामेव, इंद्रपाल को थाना बगड़ तिराया, सतीश कुमार को यातायात शाखा, गजानन्द को थाना राजगढ़, रमेश चंद को थाना रैणी, रविंद्र कुमार को थाना नौगांवा, आजाद खां को थाना सदर ट्रांसफर किया गया है।

दया सिंह को थाना एनईबी, तेजपाल सिंह को थाना थानागाजी, संदीप कुमार को थाना अरावली विहार, भागचंद को थाना रैणी, अविनाश को थाना थानागाजी, घनश्याम को पुलिस लाइन, नरेश चंद को थाना बगड़ तिराया, आनंद सिंह को चौकी लालगेट थाना कोतवाली, मनोज कुमार को  चौकी लालगेट थाना कोतवाली, निजाम खान को थाना सदर, अशोक कुमार को महिला थाना, कपूर चंद को बडोदामेव, शहरून खां को थाना रामगढ़, हरीश कुमार को थाना कठूमर, गुलजारी लाल को थाना अरावली विहार नियुक्त किया गया है।

लालाराम को थाना एनईबी, प्रकाश चंद को थाना बानसूर, जवहरी लाल को थाना एनईबी, सतवीर सिंह को थाना रामगढ़, कपूरचंद को थाना रामगढ़, मुस्ताक खां को थाना बड़ोमदेव, रतनलाल को थाना बानसूर, निहाल सिंह को थाना बानसूर, अशोक कुमार को थाना नारायणपुर, चंद्र प्रकाश को यातायात शाखा, ऋषि कुमार को थाना बानसूर, अमित कुमार को थाना हरसौरा, धर्मवीर को थाना बानसूर, सोमवीर सिंह को  थाना बड़ौदामेव नियुक्त किया गया है।

.