For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

2000 Notes Ban: कैसे, कहां और कब तक... जानिए 2000 रुपए की नोटबंदी से जुड़े हर सवाल के जवाब

05:16 PM May 20, 2023 IST | Jyoti sharma
2000 notes ban  कैसे  कहां और कब तक    जानिए 2000 रुपए की नोटबंदी से जुड़े हर सवाल के जवाब

2000 Notes Ban: नोटबंदी के बाद अब 2000 रुपए के नोट बंद करने को लेकर चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है। लोगों में पुरानी नोटबंदी की याद भी ताजा हो गई। तमाम तरह के सवाल जनता के जेहन में खड़े हो रहे हैं कि ये नोट कब तक और कैसे बदले जाएंगे ?अगर समय बीत जाने के बाद भी नोट बदली नहीं हुई तो क्या करना पड़ेगा? RBI ने वैसे तो 30 सितंबर तक इन नोट को बदलने के समय दे दिया है लेकिन कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। इन सारे सवालों के जवाब यहां हम आपको दे रहे हैं।

Advertisement

सवाल- 2000 के नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं
जवाब- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में बेहद कम हो गए हैं, इनका मार्केट में ज्यादा चलन भी नहीं है। अक्सर बड़ी राशि के लेनदेन में ये नोट प्रयोग में लाए जाते लेकिन अब इसके लिए भी लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन का प्रयोग करते हैं।

सवाल- कब से कब तक बदल सकते हैं नोट
जवाब- RBI के दी जानकारी के मुताबिक 2000 के नोटों को 23 मई से लेकर 30 सितंबर कर कभी भी बदला जा सकता है। इस दौरान इन नोटों पर पूरी तरह पाबंदी नहीं लगेगी लेकिन अवधि बढ़ने यानी 30 सितंबर के बाद इन नोट चलन से बाहर हो जाएंगे।

सवाल- एक बार में कितने नोट बदले जा सकते हैं
जवाब- RBI के मुताबिक एक बार में 20 हजार रुपए तक के नोट बदले जा सकते हैं। इससे ज्यादा के नोट बैंक एक बार में स्वीकार नहीं करेगा।

सवाल- क्या नोट बदलने पर किसी तरह की फीस का भुगतान करना होगा
जवाब- नहीं नोट बदलने के लिए किसी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

सवाल- अगर नोट बदलने में किसी तरह की समस्या आती है तो क्या करें
जवाब- पहले तो आप बैंक के मैनेजर से संपर्क कर उसे समस्या बता सकतें हैं लेकिन इसके बाद भी अगर बैंक 30 दिनों तक भी इसका समाधान नहीं निकालता तो आप RBI के शिकायत पोर्टल cms.rbi.org.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।

सवाल- 30 सितंबर से पहले तक क्या इन नोटों का प्रयोग किया जा सकता है
जवाब- हां, 30 सितंबर तक इन नोटों का नियमित लेन-देन में प्रयोग होता रहेगा।

सवाल- अवधि के बाद तक अगर नोट नहीं बदले गए तो क्या होगा
जवाब- लोगों की सुविधा के लिए ही RBI ने 30 सितंबर यानी पूरे 4 महीने का समय नोट बदलवाने के लिए ही दिया है। इसलिए लोगों को इस अवधि के बीच नोट को बदलवा लेना चाहिए। इस अवधि के बाद भी अगर नोट आपके पास रखे हैं तो RBI की गाइडलाइन के मुताबिक आगे की कार्यवाही होगी।

नोटबंदी के क्या फायदे क्या नुकसान ?

इस नोटबंदी से क्या फायदे होंगे और क्या नुकसान होंगे, इस पर जानकारों का कहना है कि जिन लोगों ने रिश्वत की कमाई में इन 2 हजार के नोटों का इस्तेमाल किया है उन पर बड़ी गाज गिरेगी। क्योंकि बड़ी रकम में 2000 के नोट बड़ी संख्या में खपाए जाते हैं। इसलिए सबसे बड़ा नुकसान तो इन रिश्वतखोरों का होगा।

वहीं फायदे की बात की जाए तो जानकारों का कहना है कि जैसा कहा जा रहा कि इससे अर्थव्यवस्था पर काफी फर्क पड़ेगा, तो ऐसा नहीं है, इससे इकोनॉमी पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि बड़ी राशि के नोट वैसे भी चलने से धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं और इस बीच में ऐसा कुछ खास असर अर्थव्यवस्था पर देखने को नहीं मिला। इस आधार पर कहा जा सकता है कि इन नोट के बंद होने पर भी अर्थव्यवस्था की गाड़ी अपनी पटरी पर सीधे दौड़ती रहेगी।

.