होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur: निम्स में 2 दिवसीय युवा उत्सव का आगाज, ठाकुर बोले- विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा भारत

Jaipur: निम्स में 2 दिवसीय युवा उत्सव का आगाज, ठाकुर बोले- विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा भारत
07:56 PM Aug 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में नेहरू युवा केंद्र संगठन के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया। निम्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित हो रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में प्रदेश के हर जिले से सैकड़ों छात्र-छात्राएं ले रहे हैं।

दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भारत सरकार के विभिन्न उपक्रमों ने अपनी-अपनी स्टाल लगाई है। इनमें नेशनल आयुर्वेद संस्थान, मिलेट्स, रेपिड एक्शन फोर्स, नेशनल हार्ट एवं ब्रेन हॉस्पिटल, डॉ. पंकज सिंह फाउंडेशन और भारत सरकार के संचार विभाग भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, निम्स के चेयरमेन प्रोफेसर डॉ. बलबीर सिंह तोमर, निम्स के निदेशक डॉ. पंकज सिंह नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रयीय प्रमुख भुवनेश जैन, राजस्थान प्रमुख महेंद्र सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित करके सत्र का शुभारंभ किया। वहीं छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य करके मेहमानों का स्वागत किया।

चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई

निम्स के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. बलबीर सिंह तोमर ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इसी के साथ उन्होंने चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोद्धन में कहा कि हिंदुस्तान युवाओं का देश है और देश के युवाओं ने पूरे विश्व मे परचम लहराया है। आज हिंदुस्तान किसी पहचान का मोहताज नही है। एक लाख से ज्यादा स्टार्टअप चल रहे हैं, जो करोड़ो लोगो को रोजगार दे रहे हैं।

अनुराग ठाकुर बोले-आज देश आत्मनिर्भर हो रहा

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश आत्मनिर्भर हो रहा है। युवा नौकरी लेने के बजाय आज नौकरी दे रहा है। युवाओं को मुश्किलों से घबराने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। जो समस्याओं से लड़ता है वो मंजिल प्राप्त करता है। इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने सबको पंच प्रण की शपथ दिलवाई। साथ ही सैकड़ों युवाओं के साथ अनुराग ठाकुर ने खुद सेल्फी खींची।

जयपुर सांसद राम चरण बोहरा ने इस कार्यक्रम को इतिहास रचने वाला बताते हुए कहा कि भारत आज विश्व गुरु बनने की दिशा में बढ़ रहा है। निम्स यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने दूर-दूर से आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूरे देश में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे। हमे केंद्रीय मंत्री पर गर्व है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा यूनिसेफ के अंकुश सिंह सहित हजारों युवा उपस्तिथ रहे।

Next Article