होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान में आज से स्कूल और अस्पतालों का समय बदला, एक अप्रैल से लागू हो गए हैं नए नियम

02:31 PM Apr 01, 2024 IST | Sanjay Raiswal

New Rule In Rajasthan: एक अप्रैल 2024 से नया फाइनेंशियल ईयर (वित्त वर्ष) शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष में कई नए नियम लागू किए गए हैं जो सीधे तौर पर आम जनता को काफी प्रभावित करेंगे। वहीं राजस्थान सरकार ने भी अप्रैल माह की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव कर लागू कर दिए हैं। इनमें सरकारी अस्पतालों की OPD खुलने का समय और सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग प्रमुख है। आइए जानते हैं कि भजनलाल सरकार की ओर से क्या नए बदलाव किए गए हैं?

अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला

अप्रैल माह की पहली तारीख से राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलने और बंद होने का समय में बदल गया है। नए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल से सरकारी अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 बजे से खुलेगी और दोपहर 2 बजे के बाद ओपीडी बंद होगी।

सरकारी और निजी स्कूल के ग्रीष्मकालीन कैलेंडर में बदलाव

इसी के साथ ही राजस्थान सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के ग्रीष्मकालीन कैलेंडर में बदलाव किए हैं, जो एक अप्रैल से लागू हो रहे हैं। नए कैलेंडर के मुताबिक अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल पहली पारी में सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक खुलेगें, जबकि दूसरी पारी में दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

परिवहन विभाग ने प्रदेश में शुरू किया ई-लाइसेंस व ई-आरसी

परिवहन विभाग ने प्रदेश में ई-लाइसेंस और ई-आरसी शुरू कर दी है, इसके साथ ही अब स्मार्ट कार्ड पर रोक लग जाएगी। नए नियम के तहत अब वाहन चालक ट्रैफिक अधिकारियों को ई-लाइसेंस और ई-आरसी दिखा सकेंगे। अब वाहन चालकों को स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रुपए नहीं देना होगा। वाहन चालकों को दस्तावेज मोबाइल लिंक के जरिए स्टोर करने होंगे।

ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बनेगा राजस्थान

1 अप्रैल से पूरे प्रदेश भर में ई-लाइसेंस सुविधा शुरू हो गई है। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। पहले जहां परिवहन कार्यालय में लंबी-लंबी कारों में घंटा इंतजार करना पड़ता था, अब उससे भी छुटकारा मिल सकेगा। हिमालच प्रदेश देश में ई-परिवहन सेवाएं देने वाला पहला राज्य है। हिमाचल प्रदेश के बाद राजस्थान ई-लाइसेंस की सुविधा प्रदान करने वाला दूसरा राज्य बन गया है।

राजस्थान में LPG सिलेंडर ग्राहकों को मिलेगी बड़ी छूट

राजस्थान में 1 अप्रैल 2024 से कई अहम चीजों में बदलाव हो गए हैं। इनमें घरेलू गैस सिलेंडर पर बड़ी छूट शामिल है। केंद्र सरकार घोषणा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपए की छूट मिलेगी। ये छूट पहले भी मिल रही थी, लेकिन 1 अप्रैल 2024 से दोबारा लागू हो रही है।

राजस्थान में 30 टोल बूथ के चार्ज बढ़े

राजस्थान में एक अप्रैल से 30 टोल बूथ के चार्ज बढ़ गए है। इन टोल बूथों पर 5 से 10% तक टैक्स बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी थी। जयपुर से सीकर और टोंक जाना महंगा हो जाएगा। टाटियावास (जयपुर - सीकर) और बरखेड़ा चंदलाई (जयपुर - टोंक) टोल पर रेट 10 फीसदी बढ़ जाएंगे, जबकि जयपुर- आगरा, जयपुर-दिल्ली और जयपुर -अजमेर बाइपास पर टोल की रेट अभी नहीं बढ़ेगी। इन बाइपास पर टोल की रेट जून-जुलाई के बाद से रिवाइज होंगी। जयपुर में हाईवे पर टोल बूथों पर टोल का रेट कार चालकों के लिए 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक बढ़ेगा।

रिंग रोड दक्षिण पर अभी हिंगोनिया टोल से गुजरने वाले कार चालक को 60 रुपए देने पड़ते है। जो 1 अप्रैल से बढ़कर 65 रुपए हो जाएंगे। इसी तरह सीतारामपुरा टोल पर 55 रुपए देने होते हैं। जो बढ़कर 60 रुपए हो जाएंगे। वहीं, जयपुर-टोंक बाइपास पर चंदलाई टोल पर कार चालक को अभी 110 रुपए देने होते हैं। जो बढ़कर 120 रुपए हो जाएंगे।

95 टोल बूथ में से 30 पर रेट बढ़ाए

बता दें कि वर्तमान में राजस्थान में NHAI द्वारा 95 से ज्यादा टोल बूथ संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जयपुर-सीकर, मनोहरपुर-दौसा, जयपुर-दिल्ली, सालासर से नागौर, राजगढ़ से हरियाणा सीमा, जयपुर रिंग रोड सहित 30 टोल प्लाजा पर आज रात से टोल के रेट बढ़ जाएंगे। इसके बाद बाकि बचे प्रदेश के 65 टोल प्लाजा पर 1 जुलाई और 1 सितंबर से टोल की दरें बढ़ेंगी।

स्टेट हाईवे के टोल रेट भी बढ़ाए गए

प्रदेश के स्टेट हाईवे पर भी टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। स्टेट हाईवे पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 5 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। वाहनों के मासिक पास की रेट को भी 25 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बढ़ाया गया है।

Next Article