For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

1971 के युद्ध के हीरो रहे भैरो सिंह का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

03:05 PM Dec 19, 2022 IST | jyoti-sharma
1971 के युद्ध के हीरो रहे भैरो सिंह का निधन  जोधपुर aiims में ली अंतिम सांस

1971 के भारत–पाकिस्तान के युद्ध के हीरो रहे भैरो सिंह का जोधपुर AIIMS में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द और बुखार की शिकायत थी। जिसके चलते उन्हें 30 सितंबर को AIIMS में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर लगभग 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भैरो सिंह का किरदार निभाया था।

Advertisement

विजय दिवस के 3 दिन बाद ही हुआ निधन

भैरो सिंह के निधन की जानकारी  जोधपुर BSF STC ने ट्वीट कर शेयर की।  भैरो सिंह जोधपुर के सोलंकिया गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 1987 में BSF से रिटायरमेंट लिया था। बता दें कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी जवाब देते हुए हराया था। 16 दिसंबर को हासिल हुई इस विजय के चलते इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।

बीती 16 दिसंबर को  ही धूम-धाम से विजय दिवस मनाया गया था और आज इस युद्ध  के नायक का निधन हो गया। बता  दें कि जब वे अस्पताल में भर्ती थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। बता दें कि भैरो सिंह के AIIMS में भर्ती होने पर अस्पताल प्रशासन ने उनका निशुल्क इलाज किया था।  लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कई देशों में सुनाई जाती है लोंगेवाला पोस्ट पर लड़े 1971 के युद्ध की वीरगाथा

1972 के युद्ध के दौरान भैरो सिंह जैसलमेर की लांगे वाला पोस्ट पर तैनात थे। इस पोस्ट पर पाकिस्तान  सेनाओं से भैरो सिंह समेत 120 भारतीय जवानों ने लोहा लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी और सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा कि सिर्फ इन 120 जवानों ने पाकिस्तान के 2 हजार सैनिकों और टैंक रेजिमेंट को पूरी रात रोके रखा था। उन्होंने कई पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी गोली का निशाना बनाया था।

इस लोंगेवाला पोस्ट पर इस कदर युद्ध हुआ था कि इस पोस्ट को पाकिस्तान के टैंकों का कब्रिस्तान तक कहा जाने लगा। बता दें दुनिया के कई देशों की सेनाओं में लोंगेवाला पोस्ट की इस लड़ाई को पढ़ाया जाता है।   अपनी इस जाबांजी के लिए भैरो सिंह को सेना पदक से सम्मानित किया गया था। पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब जोधपुर आए थे तब उन्होंने भैरो सिंह से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें- 1971 के युद्ध के हीरो रहे भैरों सिंह का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

.