For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उदयपुर में नाबालिग की बीच सड़क हत्या, पुरानी रंजिश में दो भाईयों ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

04:04 PM Jan 27, 2024 IST | Sanjay Raiswal
उदयपुर में नाबालिग की बीच सड़क हत्या  पुरानी रंजिश में दो भाईयों ने चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सानमे आया है। आरोपी दो युवकों ने 16 साल के लड़के को बीच सड़क पर चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र के धोली बावड़ी इलाके में शुक्रवार रात 10 बजे की है।

Advertisement

दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया था रोहिनी…

सुरजपोल थानाधिकारी सुनील चारण बताया कि मृतक का नाम रोहिन (16) है और दोनों आरोपी साबिर (22) और अयान (23) उसके चाचा के लड़के हैं। रोहिन सूरजपोल थाना इलाके में बाइक मैकेनिक का काम करता है। शुक्रवार रात को रोहिन अपने दोस्तों के साथ घर से सवीना जाने के लिए निकला था। रास्ते में रोहिन एक पान की दुकान पर रूका, जहां से गुटखा खरीद रहा था। तभी दोनों आरोपी साबिर और अयान कार में सवार होकर वहां पहुंचे और दोनों ने रोहिन पर चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान रोहिन के साथ मौजूद उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी चाकू से लगातार वार करते रहे। आरोपियों ने बीच सड़क 4 वार किए, इनमें दो सीने और बाकी दो वार शरीर के अन्य हिस्सों पर थे। बड़ी मु​श्किल से रोहिनी के दोस्त वहां से जान बचाकर भागे।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने रो​हिन को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

8 महीने पहले पटाखा छोड़ने पर हुआ था विवाद…

पुलिस ने बताया कि 8 महीने पहले ईद के दिन पटाखे चलाने की बात को लेकर रोहिन के बड़े भाई नावेद का साबिर और अयान से झगड़ा हो गया था। ये विवाद पटाखे की चिंगारी लगने को लेकर हुआ था। इसके बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी साबिर और अयान पहले भी नावेद के साथ मारपीट कर चुके है। करीब 3 महीने पहले भी साबिर और अयान ने नावेद के सिर में डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया था।

वहीं एक सप्ताह पहले भी दोनों आरोपियों ने नावेद पर चाकू से हमला किया था। मृतक के बड़े पापा बाबू खान ने बताया कि इस हमले के बाद धानमंड़ी थाने में मामला भी दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस पहले कार्रवाई कर लेती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता।

परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

इधर, घटना के बाद इस घटना के बाद परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।

.