होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

विवाहिता से 16 लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 3 साल से कर रहे दरिंदगी

03:54 PM Jun 29, 2023 IST | Sanjay Raiswal

दौसा। राजस्थान के दौसा में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ पिछले तीन साल में 16 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के पति को भी जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने बैजूपाड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बैजूपाड़ा थाने इलाके की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 15 मई की रात करीब 1 बजे आरोपी विकास और यादराम उसके घर के पीछे आए और कॉल कर उसे मिलने बुलाया। विवाहिता ने मिलने आने के लिए मना कर दिया। विवाहिता के मना करने पर आरोपियों ने धमकी देकर उस पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर, उनकी बात नहीं मानी तो वे उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। आरोपियों की धमकी से डरकर पीड़िता बाहर चली, जहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 3 साल में अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विकास और उसके कई दोस्तों ने अलग-अलग समय में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। हर बार आरोपियों ने दबाव देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। जिसके सबूत उसके पास हैं। इससे पहले भी 3 और 4 मई को आरोपियों ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।

2021 से दुष्कर्म का शिकार हो रही पीड़िता

महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला शुरू हुआ था। उस समय वह अपने पति संग जयपुर में रहती थी। उसके पति के काम पर जाने के बाद तीन युवक उसके कमरे में जबरन घुस आए और जबरन गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेज दिए। अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करते आ रहे हैं। पीड़िता ने परेशान होकर अब आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article