होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Independence Day 2023: दर्शकों को तोहफा, दूरदर्शन पर दिखी सनी देओल की 'गदर'

दूरदर्शन ने भी इस बार स्वतंत्रता दिवस को कुछ खास अंदाज में मनाने का सोचा है। इस लिए दूरदर्शन पर 15 अगस्त के मौके पर सनी देओल की मूवी गदर को दिखाया जाएगा।
10:31 PM Aug 14, 2023 IST | Digital Desk

Independence Day 2023: 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है। महज तीन दिन के अंदर ‘गदर 2’ ने शानदार प्रदर्शन के साथ 135 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को लेकर फैंस में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म गदर 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

हर तरफ 'गदर 2' की चर्चा

'गदर 2' की रिलीज के बाद से ही लोगों की जुबां पर इसकी चर्चा है। जिस तरह मूवी का नाम गदर 2 है ठीक उसी अंदाज में सिनेमा घरों में इसने गदर मचा रखा है। फिल्म को बड़ी संख्या में फैंस का प्यार मिल रहा हैं। गदर 2 को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। 22 साल के लंबे इंतजार के बाद आए मूवी के दूसरे भाग को देखने के लिए लोग में काफी क्रेज है।

दूरदर्शन पर मचा गदर

दूरदर्शन ने भी इस बार स्वतंत्रता दिवस को कुछ खास अंदाज में मनाने का सोचा है। इस लिए दूरदर्शन पर स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को सनी देओल की मूवी गदर को दिखाया। इससे पहले कोरोना काल के दौरान दर्शको का ध्यान रखते हुए रामायण और महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन कर चुका है।

ट्वीटर पर दी जानकारी

दूरदर्शन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा- 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर #DDNational के ख़ास शो #BollywoodTalkies में आज रात 8:00 बजे देखिए #AnilSharma निर्देशित सुपर हिट फ़िल्म #GadarEkPremKatha. जिसमें आप देखेंगे अभिनेता #SunnyDeol, अभिनेत्री #AmeeshaPatel और #AmrishPuri का शानदार अभिनय।

Next Article