होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

भरतपुर : प्रेम प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा ने किया सुसाइड, 12वीं के एग्जाम देने के लिए घर से निकले थे दोनों

07:28 PM Apr 01, 2024 IST | Sanjay Raiswal

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में नाबालिग छात्र-छात्रा ने सुसाइड करने का मामला सामने आया है। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र-छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों ही 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स थे। यह घटना भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र के महरमपुर रेलवे फाटक की है।

नदबई थाने के एएसआई रामस्वरूप ने बताया कि दोपहर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन से कटकर लड़का और लड़की ने सुसाइड कर लिया है। वहां जाकर देखा तो दोनों के शव रेलवे पटरी के पास पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12वीं क्लास में पढ़ते थे दोनों

पुलिस ने बताया कि महरमपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से गांव पिपरऊ निवासी लड़का और लड़की की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिजनों को दी। सूचना पर मृतकों के परिजन राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतक युवक और युवती के परिजनों के मौजूदगी में शवों का पोस्टमॉर्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता था। कल शाम को वह दोस्त के जन्मदिन पार्टी की कहकर निकला था। मृतक अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं आर्ट्स की छात्रा थी। उनकी बेटी सुबह घर से एग्जाम देने के लिए निकली थी। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।

Next Article