होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नीदरलैंड में मिला खजाना, खोज में मिले 1200 साल पुराने सोने के जेवरात 

07:51 AM Mar 16, 2023 IST | Supriya Sarkaar

एम्सटर्डम। धातु खोजने वाले को नीदरलैंड में बेहद दुर्लभ खजाना मिला है। इस 1200 साल पुराने खजाने में किसी पूर्व शाही परिवार के सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के हैं। जिन्हें किसी युद्ध के समय कीचड़ में छिपाया गया था। खजाने में सोने के चार झुमके, सोने की दो पत्तियां और 39 चांदी के सिक्के हैं। ये खजाना वेस्ट फ्राइसलैंड इलाके के हूगवुड शहर के उत्तरी इलाके में मिला है। अब इस खजाने को पुरातत्वविद डच नेशनल म्यूजियम ऑफ एंटीक्विटीस में रख जांच कर रहे हैं। म्यूजियम के एक्सपर्ट का कहना है कि ये जेवरात किसी मध्यकालीन रईस परिवार या शाही परिवार का है।

तब धन ऐसे ही छिपाते थे 

आमतौर पर लगातार चल रहे युद्ध और संघर्ष के दौरान लोग अपनी कीमती चीजें भविष्य के लिए छिपाकर रखते हैं, क्योंकि उस समय बैंक लॉकर की सुविधा नहीं थी। डच नेशनल म्यूजियम के पुरातत्वविद अब भी सोने के जेवरों की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उसमें जो नक्काशी है, वो फ्राइसलैंड इलाके की प्राचीन कला है। इस समय इन जेवरों की कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि उस समय के और जेवर या कीमती वस्तुएं अभी नहीं मिली हैं।

हॉलैंड की काउंटेस का हो सकता है 

म्यूजियम के क्यूरेटर लोरेंजो रुइजटर ने कहा कि हो सकता है कि ये खजाना हॉलैंड की काउंटेस का हो, क्योंकि उस समय ये लोग समाज में बेहद ताकतवर और पैसे वाले होते थे। चांदी के जो सिक्के मिले हैं, उन्हें ढांचे में ढालने के साथ-साथ हथौड़े से पीटकर बनाया गया है। हर सिक्के की स्टाइल अलग है। ये सिक्के करीब 13वीं सदी के रोमन साम्राज्य के लगते हैं। इनमें सबसे पुराने हैं, वो सन 1247 से 1248 के आसपास के हैं। उस समय युद्ध चल रहा था। इसलिए संभवत: इन्हें किसी ने छिपा दिया होगा।

(Also Read- वैज्ञानिकों ने किया शोध, पंजों से कई काम करते थे डायनासोर)

Next Article