For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सरदारशहर : कालसूर गांव में 10 घरों पर टूटकर गिरी 11 हजार केवी की लाइन, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पहुंचे

12:49 PM Dec 02, 2022 IST | jyoti-sharma
सरदारशहर   कालसूर गांव में 10 घरों पर टूटकर गिरी 11 हजार केवी की लाइन  कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पहुंचे

सरदारशहर में चुनावी माहौल के बीच आज एक बड़ा हादसा हो गया। आज कालसूर गांव में 11 हजार केवी की लाइन टूट कर गिर गई जिसकी चपेट में लगभग 10 घर आ गए। जिससे घरों में रखा सामान जल गया और कई लोग घायल हो गए। इसमें एक 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर महिला को जयपुर रेफर किया गया। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरदारशहर उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे औऱ हालातों की जानकारी ली।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले भी विद्युत लाइन टूटी थी, लेकिन उस समय भी ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज इतने बड़े हादसे के बाद भी 4 घंटे तक प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। जिसकी दोनों नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की।

बता दें कि आज से दो दिन बाद ही यानी 5 दिसंबर को ही सरदारशहर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए कांग्रेस से दिवंगत भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा, भाजपा के पूर्व विधायक अशोक पिंचा और RLP के लालचंद मूंड प्रत्याशी हैं।

.