For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उम्र महज एक नंबर...103 साल का दूल्हा, 49 साल की दुल्हन, तीसरी शादी पर लोगों ने दी मुबारकबाद

01:06 PM Jan 28, 2024 IST | Sanjay Raiswal
उम्र महज एक नंबर   103 साल का दूल्हा  49 साल की दुल्हन  तीसरी शादी पर लोगों ने दी मुबारकबाद

भोपाल। अक्सर आपने उम्र-दराज लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि अब हमारी उम्र हो गई है। वहीं 103 साल के बुजुर्ग ने तीसरी शादी करके यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आमतौर पर लोग 30 से 35 साल की उम्र में शादी कर लेते है। कई बार ऐसा होता है लोग 50 साल के बाद विवाह रचाते है। वहीं भोपाल में एक शख्स ने 103 साल की उम्र में निकाह कर सबको हैरान कर दिया है। 103 साल के बुजुर्ग ने 49 शादी की महिला से तीसरी शादी की है। शनिवार को इस शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति निकाह के बाद अपनी बेगम को ऑटो से घर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे है।

Advertisement

भोपाल के इतवारा में रहने वाले बुजुर्ग हबीब नजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। उन्हें इलाके में लोग मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। हबीब नजर 103 साल के हैं। हबीब ने साल 2023 में 49 साल की फिरोज जहां से शादी की, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हबीब नजर का कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह किया। हबीब नजर संभवत: मध्यप्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हा हैं, जिसने उम्र के इस पड़ाव में शादी की है।

अकेलापन दूर करने के लिए किया तीसरा निकाह…

स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का यह तीसरा निकाह है। उन्होंने बताया, 'मेरी उम्र 104 साल है। पत्नी की उम्र 49 साल है। मैंने यह निकाह पिछले साल 2023 में किया था। 1918 या 1920 में उन्होंने पहला निकाह नासिक में किया था। इसके बाद उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया तो उन्होंने लखनऊ में दूसरा निकाह हुआ। करीब डेढ़ साल पहले दूसरी पत्नी भी दुनिया से चली गईं। उनके जाने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर मैं खुद को अकेला महसूस करने लगा। मेरी खिदमत के लिए कोई नहीं था। इस कारण मैंने निकाह का सोचा। इस बीच कहीं से फिरोज जहां के बारे में पता चला। वह भी अकेली थी, तो हमने निकाह कर साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।'

महिला ने क्यों किया निकाह…

अपने से दोगुनी से अधिक उम्र के बुजुर्ग से निकाह के बारे में फिरोज जहां ने बताया, उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि, उन्होंने पहले तो इस निकाह के लिए इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह हबीब नजर बुजुर्ग हैं और उनकी खिदमत के लिए कोई नहीं है, तब जाकर उन्होंने यह फैसला ले लिया। इस निकाह से फिरोज जहां बहुत खुश हूं।

पति को कोई बीमारी नहीं, पूरी तरह से है स्वस्थ…

फिरोज जहां ने बताया कि हबीब उम्र के इस पड़ाव पर भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। हाल में उनके सभी टेस्ट हुए हैं। आम तौर पर लोगों को इस उम्र में शुगर समेत अन्य बीमारियां हो जाती हैं, लेकिन इन्हें ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अब उनको सिर्फ कमजोरी रहती है। वह भी इसलिए कि उन्हें खाने-पीने में परेशानी होती है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी शादी…

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि इतनी उम्र में बुजुर्गों ने शादी की। ब्रिटेन में 103 साल के बुजुर्ग किर्बी और 90 साल की महिला डोरीन ने शादी रचाई थी। इंडोनेशिया में भी 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी की थी। पुआंग ने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। इराक में रहने वाले अल-मंसूरी ने 103 साल की उम्र में 37 साल की महिला से तीसरी शादी रचाई थी। मंसूरी की शादी में उनके 15 बच्चे और 100 से अधिक पोते-पोतियां शामिल हुए थे। अल-मंसूरी और बच्चों की ख्वाहिश के चलते वे तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे।

.